लखनऊ : महर्षि दयानंद योगा संस्थान को मिला इंडिया एजुकेशन अवॉर्ड 2019. , भारत में अपने कार्यों से अनुसंधान क्षेत्र, समाज सेवा क्षेत्र, व फिल्मी क्षेत्र में एवं शिक्षा क्षेत्र में उत्तम कार्य प्रदान करने वाले प्रमुख संस्थाओं को पुरस्कृत करने वाला ब्लाइंड बिग समूह ने बेंगलुरु स्थित ताज होटल में महर्षी दयानंद योगा संस्थान को इंडिया एजुकेशन अवॉर्ड 2019 से नवाजा |भारत वर्ष में सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक एवं योगा शिक्षा प्रदान करने के लिए इस पुरस्कार को डॉक्टर अंकित मिश्रा जी को दिया गया |जिस पुरस्कार को अभिनेत्री सोहा अली खान ने ब्लाइंडविंक समूह के मंच से संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर अंकित मिश्रा जी को प्रदान किया| डॉक्टर अंकित मिश्रा जी ने मंच से बताया कि संपूर्ण भारत वर्ष में 4 लाख छात्र-छात्राओं को संस्था के माध्यम से योग एवं वैकल्पिक शिक्षा के तहत वह शिक्षित कर चुके हैं |आगे भी उनका प्रयास जारी रहेगा |महर्षि दयानंद योग संस्थान भारतवर्ष में योगा के प्रति समर्पित है| और वह अनेक राज्यों में इस शिक्षा को अपने केंद्रों के द्वारा फैला रहे हैं |और उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा |डॉक्टर अंकित मिश्रा सुपुत्र श्री काली प्रसाद ओझा के छोटे पुत्र है |जिन्होंने अपने अग्रज श्री अरविंद ओझा चेयरमैन महर्षि हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड तथा महर्षि दयानंद एजुकेशन ग्रुप के सानिध्य में अपने जीवन को संवारा| जनपद फैजाबाद में आपने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर परास्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की |तत्पश्चात आपने अपने बड़े भाई श्री रवींद्र ओझा जी के प्रयासों को साकार करने के लिए बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स मेरठ यूनिवर्सिटी से किया |उसके बाद आपका रुझान योग शिक्षा के लिए शुरू हुआ |और योग शिक्षा प्राप्त करने का बीड़ा उठाया |और महर्षि दयानंद योग संस्थान के तत्वाधान में योग शिक्षा प्रदान करने का कार्य शुरू किया| 2013 से शुरुआत करके या संस्थान आज तक लगभग 4 लाख बच्चों को शिक्षा प्रदान कर चुका है |जिसके कार्यकारी अध्यक्ष अंकित मिश्रा जी ने अपने अथक प्रयासों से पूर्ण किया| महर्षि दयानंद एजुकेशन ग्रुप के निदेशक श्री अरविंद ओझा जीके मार्गदर्शन में आपने हजारों के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान करते हुए भारत के इस महानतम पुरस्कार इंडिया एजुकेशन अवॉर्ड 2019 को प्राप्त किया| इसमें उनका सहयोग श्रीमती आकांक्षा मिश्रा, डॉक्टर सुधीर यादव ,पुष्पेंद्र पटेल, अशोक मिश्रा, शशि भूषण पांडे ,डॉ राहुल यादव , महेश यादव, मनोज यादव चंद्र भास्कर, तथा डॉक्टर बी पी श्रीवास्तव आदि ने किया |